बहराइच
रिपोर्ट–संतोष शुक्ला, बहराइच
स्लग –विज्ञान एवं सामाजिक अध्ययन प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई अद्भुत प्रतिभा
स्लग–प्रॉमिस लैंड पब्लिक इंटर कॉलेज में नवाचार और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच के अन्तर्गत रूपईडीहा में प्रॉमिस लैंड पब्लिक इंटर कॉलेज में 10 नवम्बर को विज्ञान एवं सामाजिक अध्ययन सहित विभिन्न विषयों पर आधारित एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया | जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुग्रह स्टैनली और प्रबंधक ए.एस.स्टैनली के प्रेरणादायक मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, सामाजिक चेतना और नवाचार की भावना को बढ़ावा देना था | विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, वैज्ञानिक समझ एवं सामाजिक जागरूकता का अद्भुत परिचय दिया | कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष रूपईडीहा डॉ उमा शंकर वैश्य जी ने फीता काटकर किया | इस अवसर पर विद्यालय परिवार, अभिभावकगण एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ा दिया | अतिथियों का स्वागत एवं अभिवादन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक एस.यू.खान द्वारा किया गया | सम्पूर्ण प्रदर्शनी का संचालन एवं पर्यवेक्षण सौम्या स्टैनली, शिफाली सिद्दीकी तथा आकाश पांडेय के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक किया गया | विभिन्न विषयों से संबंधित आकर्षक मॉडलों में विज्ञान, गणित, सामाजिक अध्ययन, पर्यावरण, कला एवं संस्कृति के विषयों पर विद्यार्थियों ने अपने नवाचार और परिश्रम का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया | दर्शकों ने विद्यार्थियों की सृजनशीलता और मेहनत की भूरी-भूरी सराहना की | इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण अयान अंसारी, फलक अंजुम, श्रेया गुप्ता, जी.पी श्रीवास्तव तथा अन्य शिक्षकों ने सक्रिय भूमिका निभाई | प्रदर्शनी में भाग लेने वाले प्रतिभागी विद्यार्थी दिव्या त्रिपाठी, देवेश बरनवाल, अमीरा बानो, अनम फातिमा, अंश चौधरी, ज़ीशान कुरैशी, सिद्धि गुप्ता, प्रियंका,सोनी, निशंक त्रिपाठी, मनप्रीत कौर, हर्षित मार्क, शुभम बरनवाल, शमा अंसारी, वंश गुप्ता, ईशा वर्मा आदि विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट मॉडलों से सभी का मन मोह लिया | कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रधानाचार्य अनुग्रह स्टैनली ने सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं का विद्यार्थियों के मार्गदर्शन हेतु आभार व्यक्त किया तथा सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं |
रिपोर्ट–संतोष शुक्ला, बहराइच