इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जनपद पीलीभीत न्यूरिया थाना पुलिस आबकारी विभाग द्वारा की गई ताबड़तोड़ छापेमारी जनपद: पीलीभीत*
आयुक्त महोदय उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक पीलीभीत एवं उप आबकारी आयुक्त बरेली प्रभार बरेली के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान अंर्तगत को जनपदीय आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 5 मय आबकारी स्टाफ व थाना न्यूरिया पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना न्यूरिया अंतर्गत ग्राम सेमपुर , कलिया, शिवपुरिया आदि के संदिग्ध स्थलों पर दबिश दी गई । दबिश के दौरान मौके पर लगभग 125 पाऊच प्रत्येक 200 मिलीलीटर कुल 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई एवं 2 अभियोग पंजीकृत कर 2 अभियुक्तों को जेल भेजा गया। साथ ही उक्त ग्रामों में नशे के विरुद्ध जनजागरुकता अभियान भी चलाया गया ।