बरेली, 

बरेली,

 

 

रिपोर्ट–डॉ.मुदित प्रताप सिंह, बरेली

 

 

स्लग–पुलिस द्वारा चलाए जा रहे धर पकड़ अभियान के अन्तर्गत युवक हथियार के साथ गिरफ़्तार

 

 

अगली खबर हैं उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली से जहाँ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रहपुरा अण्डर पास से रबर फैक्टरी मैदान से एक अभियुक्त को एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया हैं | जबकि पकड़े गए युवक की पहचान आरिफ पुत्र मेंहदी हसन निवासी मोहल्ला अंसारी कस्बा वार्ड नंबर 14 फतेहगंज पश्चिमी के रूप में हुई है | जिसकी उम्र लगभग 29 वर्ष बताई जा रही हैं | पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर मौके पर दरोगा प्रदीप कुमार के साथ दो कांस्टेबल के साथ रहपुरा अण्डर पास में रबर फैक्टरी मैदान के पास पहुंचे | जहाँ संदिग्ध युवक को देखकर पुलिस द्वारा उसकी तलाशी ली गई | तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर का और दो ज़िंदा कारतूस बरामद हुआ | उसे तत्काल हिरासत में लेकर थाने लाया गया | इस मामले में अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है | पुलिस द्वारा अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया हैं |गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रदीप कुमार, कांस्टेबल लेखपाल सागर, कांस्टेबल मनीष चौधरी शामिल थे | अन्य वैधानिक कार्यवाही प्रचलित हैं |

 

 

रिपोर्ट–डॉ.मुदित प्रताप सिंह, बरेली

Related posts

Leave a Comment