हाथरस:-हसायन कोतवाली में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई 

हाथरस:-हसायन कोतवाली में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई

 

हाथरस के थाना हसायन कोतवाली में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया।इस दौरान देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में विद्यालयो के छात्र-छात्राओं, पुलिसकर्मियों, अध्यापकों और सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों ने भाग लिया।

थाना हसायन कोतवाली से कस्बा हसायन के मुख्य बाजार व विभिन्न गली मौहल्लों में निकाली गई।हसायन कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद्र गौतम के नेतृत्व में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन हुआ। इसमें पुलिस विभाग, चिकित्सा विभाग और कई सामाजिक संगठनों के लोगों ने भी भाग लिया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देशवासियों को देश की एकता,अखंडता एवं सुरक्षा को संरक्षितऔर सशक्त बनाए रखने के लिए जागरूक करना था। कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद्र गौतम ने सभी बच्चों, अध्यापकों और पुलिस स्टाफ को देश की एकता बनाए रखने की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारों को भी साझा किया गया। उनका मानना था कि यदि देश संगठित और सुरक्षित रहेगा, तो वह निरंतर प्रगति करेगा।

उन्होंने कहा था कि यदि हम एकजुट रहेंगे, तो कोई भी देश हम पर बुरी नज़र नहीं डाल पाएगा, लेकिन यदि हम विभाजित हुए तो हमारी फूट का लाभ उठाया जाएगा।

 

हाथरस से अर्जुन सिंह

Related posts

Leave a Comment