तीन शातिर चोरों को परसपुर थाने की पुलिस ने चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल

तीन शातिर चोरों को परसपुर थाने की पुलिस ने चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल

 

 

रंजीत तिवारी

 

पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांक 22,9,2022 को थाना परसपुर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान 03 शातिर चोरों – 01. मनोज गोस्वामी, 02. संदीप नाई, 03. हिमांशु लोनिया को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 अदद गैस चूल्हा, 02 अदद कढ़ाई, 01 अदद कुकर, 01 अदद छनौटा व 02 अदद डोल्ची बरामद किया गया। उक्त अभियुक्तों ने दिव्या प्रकाश होटल में चोरी की थी। जिसके संबंध में थाना परसपुर में अभियोग पंजीकृत था। जिसमे उक्त अभियुक्तगण वांछित चल रहे थे। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त

01. मनोज गोस्वामी पुत्र विजय कुमार गोस्वामी निवासी पल्टू पुरवा डेहरास थाना परसपुर जनपद गोंडा।

02. संदीप नाई पुत्र सूरज लाल नाई निवासी लक्ष्मण पुरवा डेहरास थाना परसपुर जनपद गोंडा।

03. हिमांशु लोनिया पुत्र चैतू लोनिया नि0 मुरावन पुरवा डेहरास थाना परसपुर जनपद गोंडा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-259/22, धारा 457,380,411 भादवि थाना परसपुर जनपद गोण्डा।

बरामदगी

01. 01 अदद गैस चूल्हा।

02. 02 अदद कढ़ाई।

03. 01 अदद कुकर।

04. 01 अदद छनौटा।

05. 02 अदद डोल्ची।

गिरफ्तार कर्ता टीम

उ0नि0 संजीव चौहान मय टीम।

Related posts

Leave a Comment