अभिमन्यु अभियान के तहत थाना प्रभारी ने छात्रों को किया जागरूक।*

*अभिमन्यु अभियान के तहत थाना प्रभारी ने छात्रों को किया जागरूक।*

 

राजबहोर यादव कुसमी।

 

पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा संचालित किये जा रहे  मैं हूं  अभिमन्यु कार्यक्रम के अनुपालन में वरिष्ठ जिला पुलिस अधीक्षक,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कुसमी थाना क्षेत्र में दिनांक  26/09/2025 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसमी, औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र कुसमी सीएम राइज विद्यालय कुसमी थाना कुसमी  मे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जहां थाना प्रभारी अरूणा द्विवेदी के द्वारा बालक बालिकाओं एवं महिलाओं के सर्वांगीण विकास के संबंध में विद्यालय में उपस्थित छात्र छात्राओं को मैं हूं अभिमन्यु अभियान कार्यक्रम से अवगत कराया गया जिसमें नशा, दहेज, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, संवेदनशीलता, भ्रूण हत्या, अशिक्षा एवं लिंग भेद के बारे में बताया गया एवं जागरूक किया गया तथा बताया गया कि नारी समाज में पूजनीय है, जन्म देने वाली नारी के साथ भेदभाव करना पूर्वाग्रह का परिचायक है जिस सोच को दूर करना आवश्यक है, सभ्य समाज मे महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति भेदभाव करना नैसर्गिक न्याय के सिद्धांत के खिलाफ है, नारी के प्रति भेदभाव लिंग के आधार पर समाज के लिए कलंक है,जिस प्रकार अभिमन्यु ने गर्भावस्था में ही माता-पिता से ज्ञान प्राप्त किया था इस प्रकार अभिभावकों को अपने बालकों को बाल्यकाल से ही सामाजिक, नैतिक, मनोवैज्ञानिक एवं कानूनी ज्ञान दिया जाना चाहिए, जिससे बाल्यकाल से ही पुरुषों में लैंगिक समानता एवं एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना जागृत किया जाना चाहिए। विद्यालय में उपस्थित छात्र छात्राओं को यह संदेश दिया जाकर पोस्टर वितरित किए गए तथा महिलाओं बालिकाओं के प्रति भेदभाव न करने के संबंध में शपथ दिलाई गई तथा बैनर के माध्यम से यह संदेश आमजन तक पहुंचाया गया। उक्त अभियान में सभी विद्यालयों के लगभग 350 छात्र छात्राएं तथा विद्यालय का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा,

वहीं पुलिस अधिकारी थाना प्रभारी निरीक्षक अरुणा द्विवेदी के साथ ए एस आई नंदप्रकाश सिंह आरक्षक 11 दिनेश प्रताप सिंह, 37 दिनकर दुबे के नेतृत्व में अभियान संपन्न हुआ।

Related posts

Leave a Comment