भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।

गांधी पार्क और शहीद स्मारक पहुँचकर किया श्रद्धाश्रमन ।

दीश्रद्धांजलि, प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कराया रक्तदान। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पहली बार बागेश्वर दौरे पर पहुँचे।उनकी अगुवाई में उनके साथ सांसद अजय टम्टा भी पहुंचे। गढ़वाल होते हुए कुमाऊ दौरे पर पहुंचने पर गरुड़ में जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया। उसके बाद वे जिलामुख्यालय पहुँचे।जहाँ उन्होंने महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।साथ ही शहीद स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि दी।वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए मरीजों की मानवीय भाव से सेवाभाव के लिए रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया।वहां पहुचने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर में पहुँचे प्रदेशअध्यक्ष और सांसदअजय टम्टा का स्वागत किया। वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का उदघाट्न किया। वही रक्तदान शिविर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव के रूप में त्याग प्रेरणा, देशभक्ति और विश्व मे देश का नाम प्रमुख देशों की सूची में देश का मान बढ़ाने वाले को सभी भाजपाइयों द्वारा नमन कर याद किया1गया।वही रक्तदान शिविर में बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर गांधी पार्क में शहीदों की याद में लगे पोस्टरों का अनावरण किया।इस दौरान कार्यकर्ताओ ने रक्तदान किया।भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट के नेतृत्व में भाजपाइयों ने जिला आगमन पर माल्यार्पण कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का स्वागत किया।वही कार्यकर्ताओ से रूबरू हुए। पहली बार प्रदेश अध्यक्ष का जिला आगमन पर जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भौर्याल,जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, कपकोट,विधायक सुरेश गढ़िया,जिला महामंत्री डॉक्टर राजेन्द्र परिहार,सुरेश कांडपाल,वृष भाजपा नेता राम सिंह कोरंगा,विक्रम शाही, इंद्र फ़र्श्वान आदि मौजूद थे। बागेश्वर से गोविंद सिंह की रिपोर्ट।

Related posts

Leave a Comment