दहेज हत्या के 2 आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार भेजा जेल

दहेज हत्या के 2 आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार भेजा जे

 

रंजीत तिवारी के साथ गणेश दत्त पांडे

 

गोंडा पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देश दिए थे।

 

उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांक, 10,9,2022 को थाना खरगूपुर पुलिस ने दहेज हत्या के 02 वांछित अभियुक्तों-01. रोज अली, 02. वसीम को गिरफ्तार कर लिया गया है उक्त अभियुक्तगणों द्वारा वादी की लड़की को दहेज के लिए प्रताडित करते हुए जान से मार दिया गया था। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

 

गिरफ्तार अभियुक्तगण

01. रोज अली पुत्र हासिम खा नि0 ग्राम नरहरिया कल्लू पुरवा थाना खरगूपुर जनपद गोंडा।

02. वसीम पुत्र रोज अली नि0 ग्राम नरहरिया कल्लू पुरवा थाना खरगूपुर जनपद गोंडा।

 

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-246/22, धारा 498ए,304बी भादवि व 3/4 डी0पी0 एक्ट थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।

 

गिरफ्तार कर्ता

उ0नि0 चंद्र भूषण पाण्डेय मय टीम

Related posts

Leave a Comment