सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ फोटो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार अवैध तमंचा कारतूस बरामद

सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ फोटो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार अवैध तमंचा कारतूस बरामद

 

 

रंजीत तिवारी के साथ गणेश दत्त पांडे की एक रिपोर्ट

 

गोंडा दिनांक 10.09.2022 को सोशल मीडिया के माध्यम से एक व्यक्ति द्वारा अवैध असलहे के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा घटना को संज्ञान में लेकर प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे।

उक्त निर्देश के अनुक्रम मे थाना करनैलगंज पुलिस द्वारा अभियुक्त निर्मल कुमार सिंह उर्फ दीपू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 303 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 303 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना करनैलगंज में आर्म्स ऐक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

 

गिरफ्तार अभियुक्त

01. निर्मल कुमार सिंह उर्फ दीपू पुत्र फौजदार सिंह नि0 ग्राम फतेहपुर कोटहना थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।

 

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-449/22, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।

 

*बरामदगी-*

01. 01 अदद अवैध तमंचा 303 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस।

 

गिरफ्तार कर्ता

01. उ0नि अजय सिंह मय टीम।

Related posts

Leave a Comment