भारत जोड़ों अभियान के माध्मय से कांग्रेस करेगी विपक्ष पर हमला,घर घरदस्तक देंगे कांग्रेसी जनजागरूकता को लेकर।

भारत जोड़ों अभियान के माध्मय से कांग्रेस करेगी विपक्ष पर हमला,घर घरदस्तक देंगे कांग्रेसी जनजागरूकता को लेकर।

-युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली भाजपा सरकार को करेगी बेनकाब

– 2015 के जवानों को केस डायरी तक लिखना नहीं आ रहा

बागेश्वर

भारत जोड़ो यात्रा के जिला संयोजक हरीश ऐठानी, जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक ने कहा कि कांग्रेस भारत जोड़ों अभियान के माध्मय से विपक्ष पर हमला करेगी। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली भाजपा सरकार को बेनकाब करेगी। कांग्रेस को परिवारवाद करने वाले प्रधामंत्री की पार्टी आज नौकरी में परिवावरवाद में लिप्त है। कांग्रेस इसे कतई सहन नहीं करेगी। यात्रा के माध्मय से लोगों को जागरूक करेगी।

कुमंविनि के विश्राम ग्रह में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेतापओं ने कहा प्रदेश सरकार युवाओं के साथ धोखाधड़ी कर रही है। सरकारी नौकरियां लाखों रुपये में बेची जा रही हैं। उज्जवला गैस भरने के लिए लोगों के पास पैसे नहीं है। जुमलेबाजी से लोगों को बहुत दिनों तक नहीं ठगा जा सकता है। केंद्र और राज्य सरकार घोटालों में घिरी हुई है। पुलिस के एडीजी ने गत दिनों बयान दिया था कि वर्ष दो हजार पंद्रह केभर्ती जवान केस डायरी तक नहीं लिख पा रहे हैं। यह शर्मनाक है। युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वालो के खिलाफ कांग्रेस मुखर है। भारत जोड़ो यात्रा द्वारा जिला स्तर तक बूथवार लोगों को जागरूक करेंगी। इस मौके पर राजेंद्र टंगड़िया, नगर पंचायत अध्यक्ष कपकोट गोविंद बिष्ट, सुनील भंडारी, गीता रावल आदि मौजूद रहे।

बागेश्वर से गोविन्द सिंह की रिपोर्ट

Related posts

Leave a Comment