सोते समय प्रधान के भाई पर धारदार हथियार से किया गया हमला, एक की मौत, दूसरा घायल।

सोते समय प्रधान के भाई पर धारदार हथियार से किया गया हमला, एक की मौत, दूसरा घायल।

 

डॉ0कल्पराम त्रिपाठी ब्यूरोचीफ गोण्डा

 

बताते चलें कि यह घटना गोण्डा जिले के थाना उमरी बेगम गंज क्षेत्र में घटित हुई सोते समय प्रधान के दो भाइयों पर धारादार हथियार से हमला कर के एक भाई को मार डाला और दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उस को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना क्षेत्र उमरी बेगमगंज के डिकसिर गाँव के ग्राम प्रधान रामभान सिंह के भाई 45 वर्षीय कृष्णभान सिंह पुत्र अजय सिंह और चचेरा भाई 35 वर्षिय बृजेश सिंह पुत्र मुकुंद सिंह दोनो घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। बीती रात्रि करीब एक बजे के आस पास दोनो भाइयों धारादार हथियार से हमला कर दिया गया। जिस में बृजेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। कृष्ण भान सिंह की चिल्लाने की आवाज सुनकर उन की मां शैल कुमारी बाहर निकल आई। घटना को देखकर दंग रह गई। शोर मचाने पर गांव के तमाम लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर सीओ पहुँच गए। घायल अवस्था मे कृष्ण भान सिंह को जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया। हालत गम्भीर बनी हुई है। घटना को लेकर गांव में काफी आक्रोश व्याप्त है। ग्राम प्रधान राम भान सिंह ने बताया कि उस का भाई कृष्ण भान सिंह और उनकी मां शैल कुमारी कृष्ण भान सिंह के बच्चों सगुन और साक्षी गांव में बने घर पर रहते है। वह डिकसिर बाजार में बने मकान में रहता है। रामभान सिंह ने बताया की बीती रात्रि में उस का भाई कृष्ण बहादुर सिंह और उस का चचेरा भाई ब्रजेश सिंह घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। रात्रि में ही कुछ लोग चार पहिया वाहन से आये और धारदार से हमला कर के बृजेश सिंह की हत्या कर दी। उन्हों ने बताया कि गांव के कुछ लोगो से रंजिश चल रही है। रंजिश को लेकर कई बार विवाद भी हुआ था। लेकिन इतना बड़ा रंजिश नही थी कि हत्या करने की नौबत आ जायेगी। घटना की तहरीर थाने पर दी गई है। पुलिस हत्यारो की तलाश कर रही है। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने मौके का जायजा लेते हुये हत्या से जुड़ी गुत्थी के विषय मे जानकारी हासिल किया।

Related posts

Leave a Comment