आगामी कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक सम्पन्न हुई

आगामी कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक सम्पन्न हुई

 

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर पार्टी द्वारा एक बैठक आहूत की गई इस बैठक के मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र से चलकर आए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रहे अवधेश गुप्ता रहे। बैठक की शुरुआत पार्टी के मार्गदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके तत्पश्चात वंदे मातरम गीत हुआ। बैठक के शुरुआत में जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने मंडल पदाधिकारी और जिला पदाधिकारियों का वृत्त लिया फिर उन्होंने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सितंबर माह भाजपा का सबसे व्यस्ततम माह होता है जिसमें भाजपा पूरे माह में सेवा और समर्पण भाव की दृष्टि से कार्य करती है, जगह-जगह मंडलों से लेकर बूथ तक के कार्यक्रम किए जाते हैं और इसी के साथ पदाधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

 

मुख्य अतिथि अवधेश गुप्ता ने पदाधिकारियों का उत्साह बढ़ाते हुए सितंबर माह में होने वाले कार्यक्रमों को व्यवस्थित और योजनाबद्ध तरीके से करने के तरीके को बताया और मोदी जी के स्वर्णिम विकास कार्यों पर भी प्रकाश डाला और वहाँ पर उपस्थित जिला पदाधिकारियों से यह संकल्प कराया कि बैठक में बताई गई सभी जानकारी से अवगत होते हुए उन कार्यक्रमों को मंडल और बूथ स्तर तक पहुचाने का कार्य करे।

 

जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने बैठक समापन की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री ई अमित श्रीवास्तव ने की। उक्त अवसर पर पीयूष गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय, सुरेन्द्र सिंघानिया, सन्तोष सिंह, राकेश वर्मा, संदीप सरोज, जिला मंत्री रविन्द्र सिंह राजू दादा, अभय राय, उमाशंकर सिंह, अवधेश यादव, प्रमोद यादव, जिला कोषाध्यक्ष संतोष मिश्रा, विपिन द्विवेदी, ओमप्रकाश सिंह, सिद्दार्थ राय, रोहन सिंह, नरेन्द्र उपाध्याय, रागिनी सिंह, अनिल गुप्ता, दिव्यांशु सिंह, अजय सरोज, सुरेश धुरिया, मेराज हैदर, सुशांत चौबे, मण्डल अध्यक्ष गण विनोद शर्मा, बलवीर गौड़, विनोद मौर्य, यादवेंद्र सिंह, अमित श्रीवास्तव, विकास शर्मा, मदन सोनी, धर्मेन्द्र मिश्रा, राजकेशर पाल, सुनील अग्रहरि, भोला सिंह भीम, रामस्वारथ बिंद, हृदय नारायण शुक्ला, वंश बहादुर पाल, जितेन्द्र मिश्रा, शैलेश सिंह, अजय मिश्रा, भूपेश सिंह, नरेंद्र विश्वकर्मा, सुरेन्द्र विक्रम सिंह सनी, महेंद्र बिंद, चन्द्रेश गुप्ता, संतोष गुप्ता, दिलीप शर्मा विवेक आदि उपस्थित रहें।

Related posts

Leave a Comment