सब रोगों का एक ही समाधान,योगा करो सुबह शाम

सब रोगों का एक ही समाधान,योगा करो सुबह शाम

बागेश्वर।

पुलिस लाईन में कर्मचारियों को कराया योगासन।पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा द्वारा पुलिस लाईन में पुलिस जवानों को स्वस्थ रहने हेतु रन/वॉक, पीटी, योग, प्राणायाम, सुक्ष्म व्यायाम के साथ-साथ सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया गया।उसके बाद कर्मचारीगणों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। साथ ही नशे से दूर रहने, उचित पौष्टिक आहार लेने, सकारात्मक सोच रखने, योग करने आदि के संबंध में बताया गया ।साथ ही सभी कर्मचारियों को ड्यूटी के लिए आश्यक दिशा निर्देश देते हुए साफ सुथरी वर्दी धारण करने आदि के सम्बंध में बताया गया। कर्मचारियों को वर्तमान समय में हो रहे साइबर क्राइम के बारे में बताते हुए इनसे बचने की जानकारी देते हुए आम जनता को जागरूक करने हेतु बताया गया।

सभी अधिकारी कर्मचारियों को उत्तराखंड पुलिस एप डाउनलोड करने हेतु बताया गया।

बागेश्वर से गोविन्द सिंह की रिपोर्ट।

Related posts

Leave a Comment