*ब्रेकिंग न्यूज*……….

*ब्रेकिंग न्यूज*……….

 

*सुल्तानपुर*

 

*सौ बात की एक बात खबर डंके की चोट पर*

 

===========================================================

 

*हाई प्रोफाइल संसदीय क्षेत्र में दबंगों ने विधवा महिला पर ढाया कहर*

 

*यह मामला कहीं और का नहीं जनपद के चर्चित तहसील बल्दीराय अंतर्गत ग्राम पंचायत भरसडा का है।*

 

*जहां की निवासी बेवा महिला रम्मू देई पत्नी स्वर्गीय श्याम बहादुर यादव की नामित खतौनी गाटा संख्या 416 क पर जबरन*

 

कब्जा करने व परिवार के सदस्यों को दबंगों द्वारा मारने पीटने का लगाया आरोप

 

बेवा महिला न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर

 

पीड़ित महिला ने एस०डी०एम० बल्दीराय व जिलाधिकारी महोदय से लगाई न्याय की गुहार

 

गांव के ही विपक्षी मंगरु प्रसाद व उनके पुत्र हरिश्चंद्र,श्याम चन्द्र,जय चन्द्र,राम किशोर यादव, मकरंद यादव आदि लोगो ने आकर जबरन हमारी जमीन मे टीन सेड रखकर कब्जा कर लिया

 

जबकि इस जमीन का मुकदमा एस डी एम कोर्ट बल्दीराय मे विचाराधीन है।

 

जब इसका विरोध हमारे द्वारा किया गया तो बाहरी लोगो को बुलाकर हमारे रिस्तेदार को मारापीटा व गाडी तोड डाली

 

कुछ दिन पूर्व पहले भी दबंगों ने हमारे ऊपर हमलावर हुऐ थे जिनके खिलाफ थाना धनपतगंज मे मुकदमा पंजीकृत है।

 

जानकारी उपरांत पत्रकारों के द्वारा जब घटना का स्थलिए निरीक्षण किया गया तो देखा गया की

 

पीडित के घर तक जाने के लिए कोई समुचित रास्ता नही है और घर के सहन पर जमीन कब्जा किया जा रहा है।

 

संबंधित लेखपाल ने बताया की जबतक राजस्व टीम आकर पैमाइस नही कर देती है।

 

तब तक निर्माण कार्य नही होना चाहिए इसके लिए टीम गठित कर पैमाइस होना जरूरी हैं।

 

पैमाइस के बाद जिसके पक्ष मे जमीन जायेगी वो अपना इस्तेमाल करेगा

 

इस बाबत जानकारी उपरांत थाना प्रभारी धनपतगंज श्रीराम पान्डेय ने बताया की मामले की जानकारी है।

 

दोनो तरफ से बिबाद बढते देख दोनो पक्षो को शान्तीभंग मे चलान करते हुऐ कार्यवाही की गयी है।

 

अब देखने की बात है कि बेवा महिला को किस प्रकार मिलता है न्याय

 

*व्यूरो रिपोर्ट*

Related posts

Leave a Comment