ग्राम सभा चंगेरिया में पर्यावरण संरक्षण गोष्ठी का किया गया आयोजन

ग्राम सभा चंगेरिया में पर्यावरण संरक्षण गोष्ठी का किया गया आयोजन

 

कार्यक्रम में ग्रामीणों को कई तरह के पौधे देकर पर्यावरण सुरक्षा के लिए किया गया प्रेरित

 

 

कर्नलगंज, गोण्डा। रविवार को तहसील क्षेत्र के भंभुआ बाजार के निकट पचमरी न्याय पंचायत चंगेरिया ग्राम सभा में एक पर्यावरण संरक्षण गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह पर्यावरण संरक्षण गोष्ठी परम पूज्या माता श्रीमती गिरजा देवी व पूज्य पिता श्री माधव राज सिंह जी की प्रेरणा से आयोजित किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि वीरेंद्र सिंह जी वरिष्ठ प्रचारक भारती भवन लखनऊ और मुख्य वक्ता सुरजीत सिंह विभाग प्रचारक गोंडा, विशिष्ठ अतिथि सुरेन्द्र सिंह जी पूर्व प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर कर्नलगंज व श्री राघवेन्द्र सिंह जिला संयोजक समग्र ग्राम विकास जनपद गोंडा की उपस्थिति में अध्यक्षता श्री कृष्णपाल मिश्र जी पूर्व उप ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख विकास खण्ड कर्नलगंज और मुख्य उपस्थिति मनमोहन सिंह जी प्रवक्ता कन्हैया लाल इंटर कालेज कर्नलगंज तथा आयोजक अनिल सिंह विसेन व व्यवस्थापक श्री सुनील जी की अगुवाई में किया गया। कार्यक्रम में आए हुए सभी ग्राम व क्षेत्र वासियों को आम,पीपल, गूलर पाकड़, नीम व तुलसी के पौधे वितरण किए गए। इस कार्यक्रम में भानु प्रताप सिंह राजेपुर मलौली राजेश सिंह, सुरेश सिंह जहाँगिरवा आशीष सिंह प्रधान लल्लू पंडित प्रधान, लाल जी सिंह पूर्व प्रधानाध्यापक अशोक सिंह,नंद किशोर तिवारी,हंसराज पंडित,राजेश सिंह कलहंसन बरवलिया, अजीत सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment