दलित महिला के साथ दुराचार करने वाले आरोपियों को संरक्षण दे रही कर्नलगंज थाने की पुलिस

दलित महिला के साथ दुराचार करने वाले आरोपियों को संरक्षण दे रही कर्नलगंज थाने की पुलिस

 

 

कर्नलगंज, गोण्डा। थाना कोतवाली कर्नलगंज अन्तर्गत एक गांव निवासिनी दलित महिला ने पुलिस उपमहानिरीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमे कहा गया है कि बीते 22 अगस्त को उसका पति एक व्यक्ति का दवा करवाने गया था। वह सास बहू घर पर मौजूद थीं, तभी शाम लगभग सात बजे दो लोग बाइक से पहुंचे और उसे पकड़ कर झुग्गी झोपड़ी में अंदर ले जाने लगे। जिसका विरोध करने पर उसके सास की जमकर पिटाई कर दी गई और पीड़िता को झुग्गी में ले जाकर दोनो लोगों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना के कुछ ही देर बाद उसका पति भी आ गया। उसके साथ उसी समय कोतवाली पहुंच कर उसने तहरीर दिया। जिस पर पुलिस ने सुबह आने की बात कहकर उसे वापस कर दिया। दूसरे दिन सुबह वह कोतवाली कर्नलगंज पहुंची तो कार्यवाही किये जाने की बात कहते हुये पुनः उसे वापस कर दिया। आरोप है कि चार दिन बीतने को हैं परंतु पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नही किया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि विगत दिनों क्षेत्र के एक गांव में चोरी हुई थी। महिला के पति के ऊपर लोग शंका जाहिर कर रहे थे, जिससे हल्का दीवान ने दो लोगों को उसका पता लगाने के लिये भेजा था। दोनों के पहुँचते ही लोगों ने उन्हें धकेल दिया। उसी बीच उसका पति बाइक पर बैठकर भाग गया। उन्होंने बताया कि मामला पूरी तरह से निराधार है।

Related posts

Leave a Comment