विधानसभा स्थित

विधानसभा स्थित कार्यलय में कैबिनेट मंत्री का स्वास्थ सुधार के बाद लंबे समय बाद पहली बैठक ली। मंत्री चंदन राम दास द्वारा स्टार्टप इंडिया के तहत BHART PITCH ATHON नाम से 24 अगस्त को रुड़की व 27 अगस्त को अल्मोड़ा में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री दास ने इस अवसर पर कार्यक्रम के सबंध में कहा इस Event के माध्यम से प्रदेश के युवाओं के पास सुनहरा मौक़ा है। स्टारट्प की दुनिया के दिग्गजों से मिलने का और उनसे नए चीजे सीखने का सुनहरा मौका मिलेगा।

भारत pitchathon हमारे देश के 21 शहरों में आयोजित किया जा रहा है। ख़ुशी की बात यह है कि हमारे उत्तराखंड में दो जगह pitchathon आयोजित हो रहा है। भविष्य में इस प्रकार के आयोजन प्रदेश के जिले में आयोजित किए जाएंगे। कही उनके स्वस्थ होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश है। वही बागेश्वर के भाजपा कार्यकर्ताओं में उमंग और जोश है। साथ ही कार्यकर्ताओं को उनके जल्द जिला आगमन पर आने का इंतजार है। वही भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने बताया की कैबिनेट मंत्रि शीघ्र समय मिलते ही जरूरी काम निपटाने के बाद अपने गृह जनपद पहुंचकर कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे।

बागेश्वर से गोबिंद सिंह की रिपोर्ट।

Related posts

Leave a Comment