जिले की व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर हुईं मंत्रणा।

जिले की व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर हुईं मंत्रणा।

जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई बैठक।

व्यापारियों ने व्यापारियों के हितों को लेकर संगठित होकर कार्य करने का लिया निर्णय।

बागेश्वर। जिला व्यापार मंडल के आह्वाहन पर नगर व्यापार मंडल इकाई की बागनाथ मंदिर में बैठक हुई। जिलाध्यक्ष बबलू नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नई इकाई का गठन, नए व्यापारियों की सदस्यता कराने को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान व्यापारियों ने नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, सदस्यों से संगठन की मजबूती को लेकर जिलाध्यक्ष नेगी ने रायशुमारी की। बैठक में व्यापार मंडल के सदस्यों द्वारा व्यापार मंडल सदस्यों के वार्षिक सदस्यता शुल्क के निर्धारण के लिए सदस्यता शुल्क प्रभारी की ज़िम्मेदारी जिला महामंत्री अनिल कार्की को सौंपी। वही व्यापारियों की सदस्यता में सभी सदस्यों से जीएसटी नंबर और आधार संख्या का अंकन कराए जाने और स्थानीय निवासी होने पर ही सदस्यता बनाए जाने की बात कही।बैठक में गत वर्ष की जानकारी व्यापार मंडल सदस्यों को दी गई। वही बैठक में व्यापारियों की समस्या के समाधान के लिए एक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाकर सभी व्यापारियों को ग्रुप में जोड़कर उनकी समस्याओं का समाधान करने पर सहमति जताई। वहीं जिलाध्यक्ष नेगी ने सितंबर माह में नई कार्यकारिणी गठित किए जाने और चुनाव संचालन समिति का गठन हेतु राजेंद्र परिहार को सर्वसम्मति से चुनाव प्रभारी बनाया गया। बैठक में उमेश साह, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी, पंकज पांडे, नवीन लाल साह, बबलू जोशी, राजेंद्र उपाध्याय, कवि जोशी, हिमांशु जोशी, आदि मौजूद थे।

बागेश्वर से गोबिंद सिंह की रिपोर्ट।

Related posts

Leave a Comment