*आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे अमृत महोत्सव के अवसर पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद की समस्त महिला आरक्षियों ने पिंक/तिरंगा रैली में बढ़चढ़ कर किया प्रतिभाग-*

*आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे अमृत महोत्सव के अवसर पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद की समस्त महिला आरक्षियों ने पिंक/तिरंगा रैली में बढ़चढ़ कर किया प्रतिभाग-*

 

 

*प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक ने फीता काटकर पिंक/तिरंगा रैली को किया रवाना।*

 

क्राइम ब्यूरो रंजीत तिवारी

 

गोंडा आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे अमृत महोत्सव के तहत चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के क्रम में आज दिनांक 14 अगस्त 2022 को पुलिस अधीक्षक गोंडा आकाश तोमर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज के नेतृत्व में प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक शिल्पा वर्मा द्वारा फीता काटकर महिला थाना से भव्य पिंक/तिरंगा रैली को रवाना किया गया। जिसमें जनपद के समस्त थानों के महिला आरक्षी हाथ में देश की शान तिरंगा झण्डा लेकर प्रतिभाग किया और देशभक्ति के नारे लगाए। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आजादी का पर्व अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। प्रत्येक नागरिक को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर आजादी का जश्न मनाने हेतु आह्वान किया गया। इस अभियान के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए शहर के विशिष्ट क्षेत्र जहाँ घनी एवं मिश्रित आबादी के मार्गों से तिरंगा रैली निकाली गई।

*इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक महिला थाना पूनम यादव, जनपद के समस्त थानों की महिला आरक्षी मौजूद रही।*

Related posts

Leave a Comment