*घर-घर तिरंगा अभियान के सफल आयोजन हेतु होमगार्ड जवानों ने निकाली पदयात्रा*

*घर-घर तिरंगा अभियान के सफल आयोजन हेतु होमगार्ड जवानों ने निकाली पदयात्रा*

 

रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी

 

हर घर तिरंगा अभियान के तहत होमगार्ड जवानों ने बृहस्पतिवार को प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडे की अगुवाई में तिरंगा पद यात्रा निकालकर लोगों को अपने घरों पर ध्वजारोहण करने के लिए प्रेरित किया। इटियाथोक कोतवाली परिसर से शुरू हुई तिरंगा पदयात्रा हनुमान मंदिर चौराहे से होते हुए जनता इंटर कॉलेज में पहुंचकर समाप्त हुई । पदयात्रा में दर्जनों होमगार्ड जवानों व भाजपा के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया हाथों में तिरंगा झंडा लिए ये सभी जवान व भाजपा पदाधिकारी भारत माता की जय का नारा लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे और लोगों से अमृत महोत्सव के साप्ताहिक कार्यक्रम को हर्ष उल्लास के साथ मनाने व 11 से 15 अगस्त के बीच अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए जागरूक कर रहे थे। कंपनी वीओ लवकुश कुमार द्विवेदी, राजकुमार शुक्ला, सुरेश पांडे, शिवकुमार तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत ओझा, संतोष चौरसिया, गोली नेता व अजय राठौर शामिल रहे।

Related posts

Leave a Comment