भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा पहुंची बागेश्वर

भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा पहुंची बागेश्वर

बागेश्वर। ब्लॉकों से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ा तिरंगा यात्रा जिला मुख्यालय पहुंची। जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक के नेतृत्व में नगर में यात्रा निकाली। गांधी चौक से शुरू हुई पैदल यात्रा में आरे बायपास से मंडलसेरा, से चंडिका, होते हुए तहसील के पास यात्रा का समापन हुआ, इस दौरान कांग्रेस ने सात किमी पैदल यात्रा कर तिरंगा यात्रा निकाली।मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा ने कहा कि यह यात्रा देश की अखंडता और लोकत्रंत की मजबूती के लिए निकाली जा रही है। आज हमारा देश ऐसी स्थिति से गुजर रहा है। जहां महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। इसी का नजीता है कि आज युवाओं को सरकारी नौकरी के लाले पड़ गए हैं। भाजपा के नेता नौकरी बेच रहे हैं। इसका असर आने वाली पीढ़ी पर पड़ेगा। देश को बांटने का काम करने वालों से सावधान रहने की जरूरत है। भाजपा तानाशाही पर उतर आई है। हिंदुत्व का कार्ड खेलकर देश को गर्त में डाला जा रहा है। इस मौके पर पूर्व दर्जा मंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत,पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण,कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, हरीश ऐठानी, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी, रंजीत दास,राजेंद्र टंगड़िया, अर्जुन भट्ट, राजेंद्र परिहार, सुनील भंडारी, भगवत डसीला, गीता रावल, लक्ष्मी धर्मशक्तू आदि मौजूद रहे।

बागेश्वर से गोविन्द सिंह की रिपोर्ट।

Related posts

Leave a Comment