13 अगस्तको तिरंगा यात्रा में  बुद्धिजीवी तथा पत्रकार आमंत्रित

13 अगस्तको तिरंगा यात्रा में

बुद्धिजीवी तथा पत्रकार आमंत्रित

—————————————–

लखनऊ, अखिल भारतीय पत्रकार ऐसोसिएशन की एक बैठक पत्रकारों की समस्यायों पर चर्चा हेतु ब्रह्मलेखनी कैम्पस रामनगर ऐशबाग में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र मिश्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आजादी के 75 वर्ष की पूर्णता पर मनाये जा रहे राष्ट्रीय अमृत महोत्सव सप्ताह में पत्रकार एसोसिएशन द्वारा 13अगस्त को प्रातः 10 बजे से ऐशबाग तिराहा निकट रामलीला मैदान से जी पी ओ पार्क तक तिरंगा वाहन यात्रा निकली जायेगी। राष्ट्रीय स्वाभिमान की इस यात्रा में राष्ट्र वादी बुद्धिजीवी तथा सम्मानित पत्रकारों को आमंत्रित किया गया है।बैठक में राकेश कुमार शर्मा, सत्यपाल सिंह, अजय मिश्रा भगवाधारी, लालता प्रसाद यादव,एल एन गौतम ,

नबी अहमद, संजय सक्सेना, श्री मती शिवा गुप्ता,

मोनू राजपूत, सोनिका मिश्रा, नमामि शंकर त्रिपाठी, संजय द्विवेदी, मनोज शुक्ला,अजय मिश्रा,जे एल गुप्ता, नरेन्द्र शर्मा व कुणाल शर्मा उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment