माध्यमिक विद्यालयों की दयनीय स्थिति के लिए शासन जिम्मेदार- एम एल सी!      

माध्यमिक विद्यालयों की दयनीय स्थिति के लिए शासन जिम्मेदार- एम एल सी!

जयप्रकाश वर्मा करमा, सोनभद्र!

माध्यमिक विद्यालयों की दयनीय होती जा रही स्थिति के लिये शासन की नीतियां जिम्मेदार हैं, प्रति वर्ष घट रही संख्या यूपी बोर्ड के लिए शुभ संकेत नहीं माना जा सकता है! यह बात मोती सिंह इंटर कॉलेज धौरहरा के प्रधानाचार्य सतीश कुमार सिंह के यहाँ उनकी माता के तेरहवीं में शामिल होने आये शिक्षक एम एल सी लाल बिहारी यादव ने ब्यक्त किया! शिक्षक एम एल सी श्री यादव ने कहा कि आज वित्त विहिन माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक सरकार की गलत नीतियों के चलते शोषण के शिकार हैं, शासन स्तर से ऐसे शिक्षकों के लिए वित्तीय सहायता आवश्यक है, काफी संख्या में माध्यमिक विद्यालयों की नवीन मान्यता का निस्तारण नहीं होने के सवाल पर शिक्षक एम एल सी श्री यादव ने बताया कि मान्यता धारा 7(क) क के स्थान पर धारा 7 (4) की प्रक्रिया प्रस्तावित है, धारा 7(4) का निर्धारण होते ही मान्यता निस्तारण हो जायेगा! माध्यमिक विद्यालयों के नवीन प्रशासन योजना के सवाल पर उन्होंने बताया कि शासन स्तर पर नयी प्रशासन योजना तैयार की जा रही है, जल्दी ही इसे मंजूरी मिल जायेगी! इसके पूर्व उन्होंने राणा प्रताप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुकृत तथा सरजू सिंह शिक्षण संस्थान तालर के शिक्षकों से मिलकर विद्यालयों का जायजा लिया, वित्त विहिन माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती के लिए विचार विमर्श किया, इस अवसर पर ओम प्रकाश सिंह, प्रबोध सिंह पटेल, विजय कुमार सिंह, वीरेंद्र यादव, राम सिंह, शिवदास खत्री, अवधेश कुमार सिंह, बुद्धि नाथ यादव, अमरजीत, अवधेश कुमार मौर्य सरजू सिंह आदि उपस्थित रहे!

Related posts

Leave a Comment