14 वर्षीय किशोरी के साथ युवक ने किया बलात्कार

14 वर्षीय किशोरी के साथ युवक ने किया बलात्कार

 

//इंडिया न्यूज़ एक्सप्रेस //तहसील शाहाबाद संवाददाता दिलरजा की खास रिपोर्ट

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी के साथ युवक ने बलात्कार कर शर्मनाक घटना घटित कर दी। घटना के समय किशोरी के कपड़े भी खून से लथपथ मिले।घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। किशोरी पिता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ पुलिस ने बलात्कार व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

 

किशोरी रविवार सुबह 7:00 बजे विजय यादव के खेत में गन्ने के खेत में शौच के लिए गई थी। गांव के ही अनंतराम किशोरी के साथ बलात्कार करने लगा। बलात्कार करते समय किशोरी की हालत बिगड़ने से चिल्लाने लगी। चिल्लाते समय अनंतराम बदहवास स्थिति में किशोरी को छोड़कर भाग गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अनंतराम के खिलाफ बलात्कार व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश चालू कर दी है।

Related posts

Leave a Comment