छः फीट लंबा मगरमच्छ गांव में आने से हड़कंप

छः फीट लंबा मगरमच्छ गांव में आने से हड़कंप

जयप्रकाश वर्मा

 

करमा सोनभद्र

 

स्थानीय थाना अंतर्गत मगरदहा गांव में बीती रात लगभग छः फीट लम्बा मगरमच्छ दिखाई देने से मचा हड़कंप

ग्राम प्रधान मगरदहा द्वारा करमा पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही करमा थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह मय पुलिस फोर्स रात 11:45 बजे उक्त गांव में पहुंच वन विभाग को भी सूचित किये सुचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी तथा करमा पुलिस के सहयोग से मगरमच्छ को पकड़ कर ले जाया गया। गांव से मगरमच्छ के जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि रात दो बजे मगरमच्छ को कब्जे में लेकर वन विभाग की टीम ले गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि बेलन नदी में पानी कम होने के कारण मगरमच्छ भटक कर गांव में घुस गया था।

Related posts

Leave a Comment