*हरदोई पिहानी सड़क हादसे में घायल कांवड़िए के लिए फरिश्ता बनी पुलिस*

*हरदोई पिहानी सड़क हादसे में घायल कांवड़िए के लिए फरिश्ता बनी पुलिस*

0 ताहिर खान

कोतवाल बेनी माधव त्रिपाठी के निर्देश पर तत्काल पहुंचे पुलिसकर्मी

एक बार फिर पिहानी पुलिस ने घायल कावड़िए को पिहानी सीएससी में भर्ती करा कर यह साबित कर दिया है कि योगी की पुलिस लोगों के दुख और मुसीबत में काम आ रही है

पिहानी- जेबी गंज मार्ग पर राभा गांव के निकट अज्ञात चार पहिया वाहन ने कावड़िए को टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगने से कावड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल कावड़िए को पिहानी सीएचसी में भर्ती कराया।

ग्राम पंचायत निदुरा से कावड़ यात्रा टोली राजघाट से जल भरकर छोटी काशी गोला गोकरण नाथ जलाभिषेक करने के लिए जा रही थी कावड़ यात्रा जैसे ही जेबी गंज व पिहानी मार्ग पर रामा गांव के निकट पहुंची थी तभी संध्या की तरफ से आ रही अज्ञात चार पहिया वाहन ने आनंद उम्र 14 वर्ष पुत्र रूपनारायण निवासी थाना मझिला को टक्कर मार दी। चार पहिया गाड़ी की रफ्तार तेज होने के कारण चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे विनोद त्रिपाठी ने कावड़िए आनंद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी में भर्ती कराया । सेक्सी पर घायल कावड़िया का ट्रीटमेंट चल रहा है।

Related posts

Leave a Comment