व्यापारियों ने जीएसटी अधिकारी द्वारा दुकानों में छापेमारी किए जाने का किया विरोध

व्यापारियों ने जीएसटी अधिकारी द्वारा दुकानों में छापेमारी किए जाने का किया विरोध

अधिकारी द्वारा छापेमारी अभियान को बताया असंवैधानिक।

छापेमारी के नाम पर व्यापारियों ने जीएसटी विभाग पर उत्पीड़न होने का लगाया आरोप।

प्रेस वार्ता कर जीएसटी विभाग का जल्द पुतला फूकेंगे व्यापारी।

बागेश्वर। जीएसटी अधिकारी द्वारा विभिन्न व्यापारियों की दुकानों में सर्वे के नाम पर छापेमारी किए जाने का व्यापार मंडल विरोध करने लगा है।व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने जीएसटी विभाग पर नाजायज तरीके से छापेमारी के नाम पर उत्पीड़न करने का विरोध जताया। वही विरोध में साप्ताहिक विरोध कार्यक्रम कर अपनी मांग रखी।वही डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन,जबकि गुरुवार को व्यापार मंडल द्वारा एसबीआई तिराहे पर जीएसटी विभाग का पुतला दहन किए जाने की बात कही। प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि व्यापारियों पर घरेलू सामग्री में जीएसटी की दरों में वृद्धि कर आम जनता का शोषण हो रहा है।चेतावनी दी कि जल्द व्यापारियों के अधिकारियों का शोषण किए जाने पर सरकार द्वारा जल्द व्यापारियों के हितों में कोई सकारात्मक निर्णय नही लिए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। प्रेस वार्ता के दौरान व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष बबलू नेगी,जिला महामंत्री अनिल कार्की, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी, जिला संरक्षक नवीन लाल शाह आदि मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment