*स्लग- गोंडा- अयोध्या राजमार्ग पर बोल बम के नारो के साथ निकला कांवरियों का जत्था *

*स्लग- गोंडा- अयोध्या राजमार्ग पर बोल बम के नारो के साथ निकला कांवरियों का जत्था *

 

*डॉ0कल्पराम त्रिपाठी ब्यूरोचीफ गोण्डा*

 

 

एंकर- *गोंडा जनपद सावन मास के तीसरी सोमवारी से पूर्व रविवार को गोंडा- अयोध्या कांवरिया पथ पुरी तरह गेरुआमय हो गया। वहीं बोल बंम के नारों से पूरा इलाका गुंजायमान हो गया। इस वर्ष कांवरिया गोंडा -अयोध्या पथ में कांवरियों की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई। इस वर्ष कांवरियों का जबदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही धूप छांव का खेल चल रहा था। गर्मी भी अधिक थी। इसके बावजूद कांवरियों के जोश में ज्यादा फर्क नजर नहीं आया। हालांकि बादल होने से बीच-बीच में कांवरियों को थोड़ी राहत महसूस हुई। इसके साथ ही कांवरियों को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन द्वारा कांवरिया पथ में जगह-जगह पर बनाए गए विश्राम स्थल कांवरियों के लिए वरदान साबित हो रहे थे। कांवरियों की भीड़ को देखकर कांवरिया पथ के किनारे बने दुकानों में भी दुकानदारों में उत्साह देखा गया। इस वर्ष ऐसा दृश्य अब तक कांवरिया पथ में नजर नहीं आया था। कांवरिया पथ में रविवार को भीड़ को देखकर लग रहा है कि दूसरी सोमवारी को काफी भीड़ जनपद में रहेगी। रात से ही दूसरी सोमवारी के लिए कांवरियों की लंबी कतार लगनी शुरू हो जाएगी। कांवरियों की अपेक्षित भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी पूरी तैयारी कर ली है*।

 

 

*विजुअल*

 

*कावरिया का विडियो*

Related posts

Leave a Comment