*स्कूली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार*

*स्कूली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार*

 

रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी

 

इटियाथोक गोंडा, स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली स्कूली छात्राओं के साथ एक मनचले युवक द्वारा छेड़-छाड़ का मामला सामने आया है। जहां स्कूल से वापस अपने घर जा रही नाबालिग छात्राओं से मनचले युवक ने छेड़छाड़ की। जिससे परेशान होकर छात्राओं ने जानकारी परिजनों को दी।जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें, पूरा मामला इटियाथोक थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस के अनुसार, युवक छात्राओं को परेशान कर रहा था। जिससे छात्राएं डरी हुई थीं। तंग आकर छात्रा ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने थाने में जाकर मनचले के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कराया। वहीं इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मोतीगंज थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी निवासी संजय सिंह पुत्र विजय सिंह को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी करुणाकर पांडे ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध पास्को एक्ट व छेड़-छाड़ का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

Related posts

Leave a Comment