महिलाओं ने बड़े ही धूमधाम से मनाया सावन का तीज मेला

महिलाओं ने बड़े ही धूमधाम से मनाया सावन का तीज मेला

 

डॉ0कल्पराम त्रिपाठी ब्यूरोचीफ गोण्डा

 

गोण्डा

में श्रीराम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित एक दिवसीय तीज महोत्सव कार्यक्रम श्री राम जानकी महिला मंडल द्वारा किया गया। जिसमें राधाकृष्ण की झांकी के साथ महिलाओं ने नृत्य किया। मेला में आयी हुई महिलाओं ने फिल्मी गीतों पर खूब नृत्य किया। कार्यक्रम में चुटकुले और प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम हुए जिसमें जीतने वाली महिलाओं को महिला मंडल द्वारा पुरस्कृत किया गया। मंदिर के प्रांगण को हरी पत्तियों और हरे कपड़ों से सजाया गया था। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने कपड़े, बुटीक, राखी, साडि़यां क्रॉकरी, आदि स्टाल लगा रखे थे। और पालकी रथ सैलफी प्वाइंट और आटो रिक्सा पर भी सैलफी लेकर मेला का खूब लुफ्त उठाया। कार्यक्रम में खाने पीने का भी लगा हुआ था। इस दौरान सीमा अग्रवाल, कविता बंसल, कविता काबरा, अनामिका बंसल, गुंजन शाह, शारदा गर्ग,ज्योति मित्तल,लक्ष्मी अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, सरोज अग्रवाल, सरोज गर्ग, नीलम जैन ,संगीता अग्रवाल, पूजा केडिया, सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रही।

Related posts

Leave a Comment