*भाजपाइयों ने पौधरोपण कर दिया वृक्षारोपण का संदेश*

*भाजपाइयों ने पौधरोपण कर दिया वृक्षारोपण का संदेश*

 

रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी

 

वृक्षारोपण महा अभियान एवं वन महोत्सव 2022 के अंतर्गत इटियाथोक स्थित नवीन चंद्र तिवारी स्मारक महाविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश सहसंयोजक चुनाव प्रबंधन विभाग पीयूष मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि दीपक गुप्ता जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने वृक्ष लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस अवसर पर श्री मिश्र ने कहा कि वृक्ष जीवन का आधार है इससे पर्यावरण सहित मानव जनजीवन में सुधार होता है और मानव का भविष्य सुरक्षित होता है हमें यह संकल्प लेना होगा कि अपने आसपास के खाली स्थानों पर पेड़ पौधों को लगाएं और साथ ही साथ उनका संरक्षण करें ताकि भविष्य में हमारी पीढ़ियों को इसका लाभ मिल सके। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक चंद्रकांत तिवारी ज्ञानू जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, रजनीश तिवारी , डॉ रामानंद तिवारी क्षेत्रीय संयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ, रवि प्रकाश तिवारी मंडल अध्यक्ष बहलोलपुर, सौरभ तिवारी जिला सोशल मीडिया प्रभारी भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा,अवधेश तिवारी बजरंगी विधानसभा संयोजक मेहनौन भारतीय जनता युवा मोर्चा, अवधेश गुप्ता मंडल अध्यक्ष इटियाथोक युवा मोर्चा, धर्मेंद्र सिंह, दिनेश तिवारी, गुरु प्रसाद कश्यप, कृष्ण कुमार मौर्य,गोरेलाल शुक्ला, संतोष तिवारी, अयोध्या प्रसाद मौर्य, संजय तिवारी, संजय त्रिपाठी सहित बहलोलपुर मंडल के अनेक भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता व महाविद्यालय के शिक्षक गण उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment