डीएम व एसएसपी ने ग्राम पकड़िया दीवान का किया भ्रमण

डीएम व एसएसपी ने ग्राम पकड़िया दीवान का किया भ्रमण

समूह की महिलाओं द्वारा गोबर से ईंट के निर्माण का लिया जायजा

 

*संवाददाता अजय गुप्ता की रिपोर्ट*

 

बहराइच 21 जून। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के साथ विकास खण्ड बलहा के ग्राम पकड़िया दीवान में अभिनव प्रयोग एवं नवाचार के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित पार्वती स्वयं सहायता समूह द्वारा गोबर से ईंट निर्माण का निरीक्षण किया। गोबर से निर्मित ईंटो को पकाना नहीं पड़ेगा, इसे धूप में सूखाकर तैयार किया जा रहा है। यह ईटे भी सामान्य ईंटो की भांति मजबूत होगी तथा ईको फ्रेडण्ली भी होगी। इन ईंटो का प्रयोग करने के उपरान्त यदि कुछ समय बाद दीवालों को तोड़ा जाय तो दीवाल से निकले ईंट पुनः इस्तेमाल में लाया जा सकता है या खाद के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। गोबर के ईंटो को तैयार करने में सामान्य ईंट की तुलना में चौथाई लागत कम आयेगी तथा पर्यावरण भी स्वच्छ रहेगा।

खण्ड विकास अधिकारी बलहा संदीप कुमार ने बताया कि गोबर की ईंट तैयार करने में 02 किलो गोबर, 700 ग्राम चूना, फसल अवशेष, गेरू एवं चिकनी मिट्टी को मिलाकर गोबर के ईंट तैयार किये जा रहे है। गोबर के ईंट तैयार करने में 80 प्रतिशत गोबर शेष 20 प्रतिशत अन्य सामग्री प्रयोग में लायी जाती है। उन्होंने बताया कि समूह द्वारा गोबर के ईंट निर्माण में गौआश्रय स्थलों के गोबर का प्रयोग भी किया जायेगा। गोबर से ईंट निर्माण के लिए जिलाधिकारी डॉ चन्द्र ने समूह की महिलाओं राजकुमारी, मंजू व रेखा का उत्साह वर्धन करते हुए नगद रूप से पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी को समूह की महिलाओं ने बताया कि प्रातः काल में समूह की महिलाओं द्वारा योगाभ्यास भी किया गया है इसके लिए जिलाधिकारी द्वारा समूह की महिलाओं की सराहना की गयी। निरीक्षण के दौरान ग्राम के रामनरेश यादव ने डीएम व एसएसपी के समक्ष योगाभ्यास किया

Related posts

Leave a Comment