प्रेस विज्ञप्ति थाना मोतीपुर बहराइच                                                                                           

प्रेस विज्ञप्ति थाना मोतीपुर बहराइच

 

 

शराब बनाने के उपकरण व 149 ली अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब के साथ दो नफर अभियुक्त गिरफ्तार

दिनांकः 15.06.2022

मु0अ0सं0- 296/22 धारा 60/60(2) Ex Act व 272 भादवि

थाना- मोतीपुर, जनपद बहराइच

विवरण- श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बहराइच द्वारा अपराध एंव अपराधियो के विरुद्ध कार्यवाही एवं अवैध शराब निष्कर्षण व बिक्री के संबंध में दिये गये निर्देश के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्री अशोक कुमार व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय मिहींपुरवा श्री जंग बहादुर यादव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम जुर्म जरायम को रोकने हेतु मुझ प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 15.06.22 को समय 18.30 बजे थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम राजापुर कतरनिया के पास से 06 जरिकेन में 149 लीटर कच्ची अपमिश्रित शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ अभियुक्त 1. रंगीलाल पुत्र तुफानी, 2. जनार्दन पुत्र हितई नि0 गण राजापुर कतरनिया थाना मोतीपुर जनपद बहराइच को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

 

उल्लेखनीय है कि व0उ0नि0 श्री राम अशीष यादव मय हमराही कर्मचारीगण देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु में मामूर थे कि जरिए मुखबिर खास सूचना मिली कि ग्राम राजापुर कतरनिया पास अभियुक्त 1. रंगीलाल पुत्र तुफानी, 2. जनार्दन पुत्र हितई नि0 गण राजापुर कतरनिया थाना मोतीपुर जनपद बहराइच भट्टी लगाकर भारी मात्रा में कच्ची शराब बना रहा है। सूचना पर विश्वास कर दबिश दी गयी तो अभियुक्त को शराब बनाते हुए रंगे हाथों पकडा गया, मौके पर भट्टी, शराब बनाने के उपकरण एक ड्रम,हार्न, पतिला, नलकी (पाइप), व 4 पोटली में क्रमशः 1 किग्रा0 यूरिया व 1 किग्रा0 नौसादर व दो प्लास्टिक की बोतल में अपमिश्रित शराब व नमूना लहन 149 ली0 अवैध कच्ची शराब व 5000 लीटर लहन बरामद हुआ। बरामद 5000 लीटर लहन को मौके पर ही नष्ट किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 296/22 धारा 60/60(2) Ex Act व 272 भादवि पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय रवाना किया गया।

अभियुक्त का नाम पताः-

1. रंगीलाल पुत्र तुफानी,

2. जनार्दन पुत्र हितई नि0 गण राजापुर कतरनिया थाना मोतीपुर जनपद बहराइच

गिरफ्तारी टीमः

1.व0उ0नि0 श्री राम अशीष यादव

2.हे0का0 राम अशीष वर्मा

3.का0 मनोज चौधरी

4.का0 विशाल सिंह

Related posts

Leave a Comment