केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के कार्यक्रम की तैयारी बैठक सम्पन्न

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के कार्यक्रम की तैयारी बैठक सम्पन्न

बहराइच 11 जून। केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री श्री अजय कुमार मिश्रा के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान 13 जून 2022 को देवी गुल्लाबीर मन्दिर परिसर बहराइच में आयोजित गरीब कल्याण सभा के दौरान विभिन्न विभागों अन्तर्गत संचालित जनकल्याणकारी कार्यक्रमों तथा विकास योजनाओं से सम्बन्धित विभागीय प्रदर्शनी/स्टाल के आयोजन के सम्बन्ध में शुक्रवार को देर शाम जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। गरीब कल्याण सभा के दौरान कृषि एवं एलायड विभाग, स्वास्थ्य, आयुष, बाल विकास पुष्टाहार, एनआरएलएम सहित अन्य विभागों के स्टाल लगाये जायेंगे।

इस अवसर पर सांसद बहराइच अक्षयवरलाल गोंड, विधायक सदर श्रीमती अनुपमा जायसवाल, पयागपुर के सुभाष त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी,मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, अपर जिला अधिकारी मनोज, कार्यक्रम संयोजक नन्हेलाल लोधी, विधायक बलहा श्रीमती सरोज सोनकर के प्रतिनिधि आलोक जिंदल, उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार, पीडी डीआरडीए बी.एन. यादव, डीसी एनआरएलएम संजय सिंह, पीओ डूडा संजय कुमार सिंह व अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

Related posts

Leave a Comment