*एसओजी सर्विलाइंस एवं कैसरगंज पुलिस के प्रयास से हत्या की घटना का किया गया खुलासा*

*एसओजी सर्विलाइंस एवं कैसरगंज पुलिस के प्रयास से हत्या की घटना का किया गया खुलासा*

 

*पत्नी व साले ने मिलकर की हत्या*

 

*बहराइच पुलिस द्वारा हत्या करने वाले चार अपराधियों को किया गया गिरफ्तार*

 

बहराइच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर रोकथाम लगाए जाने हेतु तीन टीमों का गठन किया गया एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेंद्र सिंह क्षेत्राधिकारी कैसरगंज कमलेश सिंह के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह थाना कैसरगंज के नेतृत्व में मुखबिर की सहयोग से घटना का सफल अनावरण किया गया और चार अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया वह दो मोटरसाइकिल बरामद हुई। हत्या करने वाले आरोपी- रीता सिंह पत्नी संतोष सिंह नया पुरवा चुलंम्बा थाना कैसरगंज जनपद बहराइच। अजय सिंह उर्फ गुड्डू सिंह पुत्र अवध पाल सिंह निवासी डुमरियाडीहा थाना वजीरगंज जनपद गोंडा। पारसनाथ सिंह पुत्र सकलराज सिंह नया पुरवा चुलंम्बा थाना कैसरगंज जनपद बहराइच। रामेंद्र सिंह पुत्र भिखारी सिंह निवासी उदितसिंह पुरवा बदरौली थाना कैसरगंज जनपद बहराइच। चारो अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर के उच्च न्यायालय रवाना किया गया।

Related posts

Leave a Comment