हलधरमऊ के कई ग्राम पंचायतों में मनरेगा लोकपाल ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

हलधरमऊ के कई ग्राम पंचायतों में मनरेगा लोकपाल ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

 

कर्नलगंज, गोण्डा। बुधवार को मनरेगा लोकपाल नन्दकुमार त्रिपाठी ने ब्लॉक हलधरमऊ के कई ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सबसे पहले वह ग्राम पंचायत पतिसा पहुंचे, जहां 23 श्रमिक कार्य करते हुये मिले।सीआइबी बोर्ड स्थापित नही मिला। उन्होंने बताया कि तालाब का सौन्दर्यीकरण कराने का निर्देश दिया गया है। उसके बाद वह बमडेरा पहुंचे जहां निगरानी बोर्ड लगा था लेकिन एक भी श्रमिक मौजूद नही थे, बताया गया कि श्रमिक भोजन करने गए हैं। कार्य संतोष जनक रहा।वहीं गौआश्रय केंद्र मैजापुर की व्यवस्था खराब मिली। यहां सूखा भूसा नांद में मिला और हरे चारे की कोई व्यवस्था नही थी। एक पशु बीमार था जिसके इलाज के लिये चिकित्सक को दूरभाष पर निर्देश दिया गया। उसके बाद वह ग्राम पहाड़ापुर पहुंचे। जहां सीसीरोड से हनुमान गढ़ी तक की गई शिकायत की जांच की गई।यहाँ ग्राम में सामुदायिक शौंचालय में ताला बन्द था। केयर टेकर व टाइमिंग बोर्ड नही मिला, सफाई कर्मचारी गायत्री नहीं थी। अन्नू शुक्ला ने बताया कि उन्हें 3000 रुपये प्रतिमाह मानदेय पर केयर टेकर के रूप में रखा गया था। पांच माह कार्य करने के बाद मात्र तीन हजार रुपये उन्हें दिया गया है। उसके बाद वह गया प्रसाद के खेत के पास नाले की खुदाई सफाई देखने पहुंचे, यहां मात्र चार श्रमिक कार्य करते हुए मिले।ठाकुर दीक्षित के खेत से यादव के मकान तक सड़क की पटाई कार्य मे एक भी श्रमिक कार्य करते हुये नही मिले। अंत मे वह ग्राम पंचायत छतौरा पहुंचे जहां अमृत सरोवर का निर्माण कार्य चल रहा था। मगर सीआइबी बोर्ड स्थापित नहीं था। उन्होंने बताया कि यहां 92 श्रमिक कार्य करते हुये मिले मगर श्रमिकों के पास जाबकार्ड नहीं था। इस मौके पर एडीओ आइएसबी हलधरमऊ विजय बहादुर सिंह एवं अरविन्द तिवारी सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment