01 किग्रा 50 ग्राम गांजा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार 

01 किग्रा 50 ग्राम गांजा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

 

जयप्रकाश वर्मा

कर्मा,सोनभद्र ।

 

पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी पर प्रभारी अंकुश लगाने व उसमें संलिप्त अपराधियों के गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक-05 जून.2022 को कर्मा थाना पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त राजन पुत्र दशमी राम उम्र 25 वर्ष निवासी टिकुरिया, थाना कर्मा सोनभद्र को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किग्रा 50 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया तथा उपरोक्त बरामदगी के आधार पर थाना कर्मा पर मु अ सं- 80/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु रवाना किया गया । उक्त आशय की जानकारी कर्मा थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने दी है।

Related posts

Leave a Comment