डीआईजी को प्रार्थना पत्र देकर महिला ने न्याय की लगाई गुहार

डीआईजी को प्रार्थना पत्र देकर महिला ने न्याय की लगाई गुहार

 

गोंडा। जनपद के कोतवाली देहात अन्तर्गत न्याय के लिये दर दर भटकते हुए अधिकारियों के चक्कर लगाकर थक चुकी एक गरीब कमजोर महिला ने डीआईजी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की लगाई गुहार है।

 

प्रकरण जनपद के कोतवाली देहात अन्तर्गत ग्राम खरगू चांदपुर का है। यहां की निवासिनी मीरा सिंह ने पुलिस उप महानिरीक्षक देवी पाटन मंडल गोंडा को प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमे कहा गया है कि वह गरीब व मजदूरी पेशा महिला है। जिसका फायदा उठाकर पूर्व में गांव के ही कुछ लोगों ने उसे मारा पीटा था। जिसमे पुलिस ने एनसीआर दर्ज किया था। उसी की रंजिश को लेकर बीते 3 मार्च को वही लोग पुनः उसकी पिटाई कर दिये। उसने अपना दवा इलाज कराया जिससे उसे राहत मिल गई, मगर उसके गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो गई। उसने कोतवाली देहात में घटना की तहरीर दी जिस पर पुलिस ने शिशु का पोस्टमार्टम भी करवाया। उसके बाद आरोपियों का धारा 151 के तहत चालान कर दिया लेकिन कोई अन्य कार्यवाही नही किया। तब से वह न्याय के लिये दर दर भटक रही है। मामले मे कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। महिला का आरोप निराधार है। कुछ विवाद हुआ था जिसमे धारा 151 की कार्रवाई की गई थी। महिला अपने विपक्षियों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराकर गिरफ्तारी कराना चाह रही है। जबकि ऐसा कोई प्रकरण नही है।

Related posts

Leave a Comment