*धूमधाम से मना संविधान निर्माता का 131वा जन्मदिन*

*धूमधाम से मना संविधान निर्माता का 131वा जन्मदिन*

पिहानी। संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के 131 वे जन्मदिन को बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अम्बेडकर नगर स्थित अम्बेडकर पार्क में बुद्ध बन्दना से हुई। इसके बाद भीम संदेश यात्रा को शाहाबाद तिराहा से कोतवाल दिलेश कुमार सिंह ने पंचशील झंडा दिखा कर रवाना किया।

संदेश यात्रा अम्बेडकर नगर, कटरा बाजार, गोपामऊ चुंगी, कंजर चौराहा, बड़ा चौराहा, बाजिद नगर, राभा होते हुए अम्बेडकर नगर में आकर अम्बेडकर पार्क में संदेश यात्रा का समापन किया गया। संदेश यात्रा में सैकड़ो ही संख्या में बाबा साहब के अनुयायी व समर्थकों ने बाबा साहब के नारे लगाते हुए समाज को जागरूक करते हुए बाबा साहब के संदेशो को लोगो को बताते हुए चल रहे थे।

संदेश यात्रा में बच्चो, महिलाओं ने भी बढ़चढ़ का हिस्सा लिया। संदेश यात्रा में महेंद्र बौद्ध, संघ प्रिय गौतम, सतीश सेठ सतीश कुमार, राजीव, नृपेन्द्र प्रिशा ऊषा, रुचि गौतम अरविंद, डॉ राम प्रसाद, दालचंद्र, श्यामवीर, हरिपाल, बदले सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

संदेश यात्रा का आयोजन डॉ भीमराम अम्बेडकर जन्मोत्सव एवं जन कल्याण समिति ने किया। संदेश यात्रा में आये सभी लोगो का समिति के अध्यक्ष अशोक गौतम ने आभार व्यक्त किया।

 

*जगह जगह हुआ संदेश यात्रा का स्वागत*

भीम संदेश यात्रा का अम्बेडकर नगर में वर्मा सीमेंट स्टोर के राम रूप ने ठंडा शर्बत पिलाया तो वही नवी अहमद धर्म काटा पर कादिर अंसारी और उन के समर्थकों ने शर्बत पिलाया और गुरदीन पुरवा, बाजिदनगर में मीठी बूंदी का वितरण कर स्वागत किया गया।

 

*संदेश यात्रा पर कई जगह हुई पुष्प वर्षा*

दिल राजा ,भीम संदेश यात्रा पर बस स्टॉप, अम्बेडकर नगर, कटरा बाजार, ब्लॉक आदि जगहों पर अनुयाइयों ने यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा की।

Related posts

Leave a Comment