1.वरदान हॉस्पिटल खुटार रोड, गोला।

विगत कुछ दिन से अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के बारे में शिकायतें प्राप्त हो रही थी।जिसके क्रम में आज सी.एच.सी. प्रभारी डॉ. गनेश ,नायब तहसीलदार श्री दिव्यांशु शाही व पुलिस फोर्स के साथ निम्नलिखित अस्पतालों की औचक छापेमारी/जाँच करायी गयी:-

1.वरदान हॉस्पिटल खुटार रोड, गोला।

2.एलाइड हॉस्पिटल खुटार रोड, गोला।

3.शिफ़ा हॉस्पिटल मोहम्मदी रोड, गोला।

4.सुपर हॉस्पिटल पंजाबी कॉलोनी, गोला।

5.साई सेवा हॉस्पिटल लाल्हापुर,गोला।

6.अंसार क्लीनिक ,पश्चिमी दीक्षिताना,गोला।

उक्त अस्पतालों में टीम द्वारा जाँच/परीक्षण किया गया।जिसमें *वरदान हॉस्पिटल, खुटार रोड* एवं *सुपर हॉस्पिटल, पंजाबी कॉलोनी, गोला* को अनियमितता पाए जाने व कोई भी वैध अभिलेख न मिलने की दशा में टीम द्वारा सील कर दिया गया है। जाँच के समय एलाइड हॉस्पिटल खुटार रोड, गोला व अंसार क्लीनिक ,पश्चिमी दीक्षिताना,गोला। बन्द मिले।नियमानुसार अग्रेतर कार्यवाही हेतु रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी खीरी को प्रेषित की जा रही है।

Related posts

Leave a Comment