“9वीं अंतर्जनपदीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता” का हुआ शुभारंभ*

*”9वीं अंतर्जनपदीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता” का हुआ शुभारंभ*

 

 

 

*लखीमपुर खीरी।*

आज रिजर्व पुलिस लाइन्स खीरी में 3 दिवसीय “9वीं अंतर्जनपदीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता-2022” प्रारंभ हुई। पुलिस अधीक्षक खीरी संजीव सुमन द्वारा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया एवं समस्त प्रतियोगियों को बेहतर प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं दी गयीं।

 

प्रतियोगिता में लखनऊ जोन के दो जनपद लखनऊ कमीशनरेट एवं जनपद खीरी की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता के दौरान दिनांक 06.04.2022 से 08.04.2022 तक तीन दिनों की पुरूष व महिला वर्ग में 30 मीटर व 50 मीटर की तीरंदाजी प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर विजेता टीम का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी लाइन , प्रतिसार निरीक्षक आदि अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment