समस्त परिषदीय स्कूलों में मुख्यमंत्री के स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया।

समस्त परिषदीय स्कूलों में मुख्यमंत्री के स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया।

 

जयप्रकाश वर्मा

सोनभद्र।

 

सोनभद्र। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्कूली बच्चों के साथ किया भोजन जनपद में स्कूल चलो अभियान की भव्यता के साथ हुई शुरूआत।

आज दिनांक 4 अप्रैल 2022 को माननीय मुख्यमंत्री महोदय आदित्यनाथ योगी जी के द्वारा उत्तर प्रदेश के जनपद श्रावस्ती से स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया गया। जनपद सोनभद्र में उक्त कार्यक्रम की शुरुआत कंपोजिट विद्यालय मुसही रॉबर्ट्सगंज से प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल जी, सदर विधायक भूपेश चैबे जी, दुद्धी विधायक राम दुलार गोड़ जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ० अमित पाल शर्मा, अपना दल जिलाध्यक्ष के साथ उप शिक्षा निदेशक/ डायट प्राचार्य सोनभद्र एवं गणमान्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम को सफलतम रूप प्रदान किया गया। उक्त कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा “स्कूल चलो अभियान” कार्यक्रम का शुभारम्भ जनपद श्रावस्ती में 04 अप्रैल को 10.00 बजे से किया गया। “स्कूल चलों अभियान के शुभारम्भ कार्यक्रम / उद्घाटन समारोह में मा0 मुख्यमंत्री जी के भाषण का सजीव प्रसारण बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जनपद के सभी प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों में टी०वी० / एल0ई0डी0 स्क्रीन के माध्यम से छात्र-छात्राओं/अभिभावको को दिखाया गया। मुख्यमंत्री के सम्बोधन को सभी लोगों ने देखा और स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को जाना। उद्बोधन के पश्चात मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर के गणमान्य तिथियों द्वारा जनपदीय स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ की आधारशिला रखी। कंपोजिट विद्यालय मुसही की कक्षा 8 की छात्राओं रूबी मौर्या एवं कुमारी अंकिता द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति की गई। जिलाधिकारी एवं गणमान्य अतिथियों के कर कमलों द्वारा प्राथमिक व उच्च प्राथमिक संवर्ग में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले टॉप-3 विद्यार्थियों, आदर्श विद्यार्थी पुरस्कार एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालयों के कायाकल्प कार्यक्रम में विशेष सहयोग हेतु ग्राम प्रधानों को भी विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधि गणों एवं गणमान्य अधिकारियों ने विद्यालय परिवार के बच्चों के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन भी ग्रहण किया इस कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिवंश कुमार सहित समस्त ब्लाकों के खंड शिक्षा अधिकारी गण, जिला समन्वयक (प्रशिक्षण), मध्याह्न भोजन प्रभारी एसआरजी, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधिगण, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रवि भूषण प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष योगेश पांडेय उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्षा संतोष कुमारी यूटा के जिलाध्यक्ष शिवम अग्रवाल राष्ट्रीय शिक्षक महा संघ के जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी अटेवा के जिला अध्यक्ष राज कुमार मौर्य,आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष वकील अहमद खान जिला महासचि अनुज कुमार सिंह जिला सचिव गुलाब यादव, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह गुंजन, धीरेन्द्र पति त्रिपाठी इंदु सिंह जय प्रकाश रॉय बी एन सिंह, राम गोपाल यादव आदि सैकड़ों शिक्षक शिक्षिकाएं व बच्चों की उपस्थिति रही।

Related posts

Leave a Comment