*मिशन शक्ति अभियान के तहत शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तारः-*

*मिशन शक्ति अभियान के तहत शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तारः-*

 

 

डॉ0कल्पराम त्रिपाठी ब्यूरोचीफ गोण्डा

 

 

पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सम्बन्धी अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना मनकापुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त रामनेवास उर्फ नान्हू को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त रामनेवास पूर्व प्रधान था जो थाना मनकापुर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के साथ सरकारी शौचालय निर्माण कराने हेतु चेक देकर मेलमिलाप बढाया था तथा शादी का झांसा देकर कई अलग-अलग स्थानों में ले जाकर दुष्कर्म भी किया था। महिला के गर्भवती होने पर अभियुक्त द्वारा वादिनी/पीड़िता को गर्भपात कराने हेतु दबाव बनाया गया था तथा गर्भपात न कराने के कारण अभियुक्त द्वारा महिला को गाली-गुप्ता देते हुए मारा-पीटा भी गया था। जिसके सम्बन्ध में महिला द्वारा थाना मनकापुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना मनकापुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

Related posts

Leave a Comment