सोनभद्र जिले के जिलाधिकारी के रूप में श्री चन्द्र विजय सिंह ने किया कार्यभार ग्रहण।

सोनभद्र जिले के जिलाधिकारी के रूप में श्री चन्द्र विजय सिंह ने किया कार्यभार ग्रहण।

जयप्रकाश वर्मा

सोनभद्र।

सोनभद्र नवागत जिलाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह ने रविवार को जिले के जिलाधिकारी के रूप में जिला कोषागार में विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त नवागत जिलाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह ने प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जिले में चलायी जा रही भारत सरकार व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने का कार्य किया जायेगा। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि जिले में जन समस्याओं का निस्तारण नियमानुसार निपटाया जाएगा। उन्होने कहाॅ कि ‘विकास परक कार्यक्रमों,जन कल्याणकारी योजनाओं, लाभार्थीपरक स्कीमों,’ को मूर्त रूप देकर जिले के चतुर्दिक विकास का प्रयास किया जायेगा।

नवागत जिलाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह वर्ष-2012 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के आई0ए0एस0 अधिकारी हैं। श्री चन्द्र विजय सिंह, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम में एम0डी0 के पद से स्थानान्तरित होकर सोनभद्र जिले के जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। श्री चन्द्र विजय सिंह ने बी-टेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, आई0आई0टी0 रूड़की से किया है। श्री चन्द्र विजय सिंह फिरोजाबाद के जिलाधिकारी के रूप में भी कार्य किये है, और जनपद-झांसी में मुख्य विकास अधिकारी के रूप में भी कार्य किया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी डाॅ0 अमित पाल शर्मा, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री राकेश सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री भानु प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी सदर श्री राजेश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी घोरावल श्री श्याम प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी ओबरा श्री जैनेन्द्र सिंह, उप जिलाधिकारी दुद्धी श्री प्रमोद कुमार तिवारी, डिप्टी कलेक्टर श्री रमेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर श्री शैलेन्द्र मिश्रा, तहसीलदारगण, वरिष्ठ कोषाधिकारी श्री राकेश सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Related posts

Leave a Comment